मैनपुरी 

चोरों ने आधा दर्जन घरों को बनाया निशाना
/  तीन लाख की नगदी व जेवर लेकर चोर हुए फरार / घटना से गांव में मचा हड़कंप /मौके पर पहुची पुलिस*

बीती रात मौसम ने गर्मी का रूप दिखाया तो ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को खुले में सोने के लिए विवश कर दिया जिसका चोरों ने  जमकर फायदा उठाया  है एक नहीं दो नहीं ताबड़तोड़ आधा दर्जन से अधिक घरों में धावा बोलकर 3 लाख रुपये की नगदी सहित लाखों रुपए का सोने चांदी के आभूषण लेकर चोर फरार हो गए / घटना की जानकारी मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया/ डेढ़ लाख रुपए की नकदी व सोने-चांदी के आभूषण चोरी हो जाने से सदमे में आई गृह स्वामी की पत्नी रीता देवी की हालत खराब हो गई / पूरा मामला जनपद मैनपुरी के करहल थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम अमामई का है जहा चोरों ने बीती रात आधा दर्जन से अधिक घरों को अपना निशाना बनाया है / ग्रामीण अशोक कुमार आशाराम रामकिशन विजयराम संजीव राजपाल आदि के घरों से लगभग ₹300000 से अधिक की नकदी व सोने-चांदी के लाखों रुपए के आभूषण लेकर फरार हो गए/ घटना की जानकारी मिलते ही पूरे गांव में हड़कंप मच गया/ ग्रामीणों ने तत्काल थाना पुलिस को सूचना दी /मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है /बहराल गांव में हुई चोरी से ग्रामीण दहशत में हैं / उन्होंने प्रशासन से घटना का शीघ्र वर्कआउट करने की मांग की है



रिपोर्ट अशोक गुप्ता मैनपुरी

Post A Comment: