पलटन साहनी के साथ ब्रजेश कुमार की रिपोर्ट
‌समस्तीपुर जिला रोसड़ाअनुमंडल अनुमंडलीय अस्पताल रोसड़ा में ममता कार्यकर्ताओं ने एक बैठक की
और बैठक के बाद रोसड़ा एसडीओ अमन कुमार सुमन को ममता कार्यकर्ताओं ने एक ज्ञापन सौंपा रोसड़ा अनुमंडल के विभिन्न केंद्रों में कार्यरत ममता को 2 वर्षों से मानदेय भुगतान नहीं हो पा रहा है ममता कार्यकर्ताओं के परिवार को भुखमरी की समस्या उत्पन्न हो गई है कार्यरत सभी ममता को 1 माह का मानदेय भुगतान हेतु आवंटन महीनों पूर्व अस्पताल प्रबंधक को भेजा गया परंतु रोसड़ा अस्पताल में कार्यरत ममता को भुगतान नहीं हो पाया जो जांच का विषय है अस्पताल प्रबंधक द्वारा कहा जाता है जो आवंटन प्राप्त हुआ उसे भुगतान हेतु कोषागार रोसड़ा में महीनों पूर्व भेजा जा चुका है 2 वर्षों का बकाया मानदेय भुगतान शीघ्र के कराए जाने भुगतान नहीं होने की जांच की जिम्मेवारी उचित कार्रवाई करने की मांग करते हुए ममता ने अनुमंडल पदाधिकारी अमन कुमार सुमन को ज्ञापन सौंपते हुए बोला कि ममता कार्यकर्ताओं को यथाशीघ्र मानदेय भुगतान किया जाए ज्ञापन सौंपने वालों में नीलम देवी मंजू देवी लिलिया देवी प्रमिला देवी रंजना देवी सहित 56 ममता कार्यकर्ता उपस्थित थे

Post A Comment: