पौधारोपण करके दी ईद की मुबारकवादविनय कुमार मिश्र गोरखपुर ब्यूरों।
भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन एनएसयूआई  के जिला अध्यक्ष मनीष ओझा के नेतृत्व में गोरखपुर विश्वविद्यालय में विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर पौधारोपण किया गया तथा मुस्लिम भाइयों को ईद की मुबारकबाद दी गई। जिला अध्यक्ष मनीष ओझा ने कहा कि आज का दिन हमारे लिए वह समूचे विश्व के लिए बहुत ही पवित्र दिवस है। आज के दिन पर्यावरण दिवस मनाया जाता है, आज के दिन हम सभी पौधारोपण करने के साथ साथ ही यह संकल्प लेते हैं कि हम हर 3-3 माह पर शहर के विभिन्न जगहों पर पौधारोपण करेंगे वह एक और दृढ संकल्प लेते हैं कि आज के बाद हम सभी एक अभियान चलाएंगे कि जो भी व्यक्ति या किसी सरकारी संस्थाओं व गैर सरकारी संस्थाओं द्वारा पेड़ों को क्षति पहुंचाई जाएगी तो हम न्याय का दरवाजा खटखटाएंगे।जिला अध्यक्ष मनीष ओझा ने कहा कि अगर हम सभी पेड़ों को इसी प्रकार से कटने देंगे  कभी विकास के नाम पर तो कभी स्व लाभ के नाम पर तो आने वाला समय बहुत ही कष्टकारी व भयावह होगा इसलिए हम सभी को वृक्ष संरक्षण करना होगा एवं मैं सरकार से अपील करना चाहता हूं कि जो भी व्यक्ति पेड़ों को काटता है उस को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के साथ-साथ सजा का सख्ती से पालन कराया जाना जनहित में होगा।वृक्षारोपण मैं मुख्य रूप से- गुड्डू तिवारी, राकेश यादव, कालनजय राम त्रिपाठी, राणा राहुल सिंह, कुलदीप तिवारी, शिवम चौधरी, अंशुमान पाठक, विख्यात भट्ट, आशुतोष शुक्ला, प्रखर पांडे, अभय शाही, अंकित पांडे, श्याम मिश्रा, बृजेश कुमार, अरविंद आदि लोग उपस्थित रहे।

विनय कुमार मिश्र गोरखपुर ब्यूरों।

Post A Comment: