राहगीरों को निःशुल्क स्टाल लगाकर शिकंजी और चाय पिलाई


 कुशीनगर के थाना नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के ग्राम सभा लक्ष्मीपुर के युवाओं ने भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी प्रचण्ड बहुमत से सरकार बनाने और क्षेत्र के लोकप्रिय जनप्रतिनिधि व नवनिर्वाचित सांसद माननीय विजय कुमार दुबे की ऐतिहासिक जीत के शुभ अवसर पर उत्साहित युवाओं ने सामाजिक कार्यकर्ता अनिल कुमार शुक्ल उर्फ चुन्नू बाबा, भाजपा युवा मोर्चा नेता धिरज तिवारी और पत्रकार सूरजभान कुमार भारती  पत्रकार दिलीप कुमार  भारती के नेतृत्व में आने - जाने वाले राहगीरों तथा क्षेत्रवासियों को योगी और मोदी सरकार की उपलब्धियों को बताते हुए कड़ाके की धूप में अपने आप को जलाते हुवे उनसे शिकंजी और चाय पीने की अपील करके पिलाते रहे, बहुत से राहगीर इनकार भी कर दे रहे थे पर लगभग 2 हजार से ऊपर के राहगीरों ने निःशुल्क चाय और शिकंजी का लुफ्त उठाया, क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिकों और अनेकों राहगीरों ने आयोजक समिति को धन्यवाद देते हुए भविष्य में पुनः ऐसा आयोजन करने की हिदायत देते रहे,
इस दौरान ग्राम सभा लक्ष्मीपुर के अनेकों युवा इस कार्यक्रम में शामिल रहे ..!!

दिलीप कुमार भारती
पी  न्यूज़
ब्यूरो चीफ  कुशीनगर

Post A Comment: