सूडान में एक बार फिर सैन्य शासकों ने सोमवार को
बड़े नरसंहार को अंजाम दिया


सूडान में एक बार फिर सैन्य शासकों ने सोमवार को बड़े नरसंहार को अंजाम दिया. इस दौरान सेना मुख्यालय के बाद कई दिनों से सैन्य शासन के विरोध में प्रदर्शन कर रहे लोगों को पहले तो सैनिकों ने खदेड़ा और फिर उन पर गोलीयां बरसा दीं. इस दौरान करीब 30 लोगों की मौत हो गई और सैकड़ों की संख्या में लोग घायल हो गए. इसके बाद बड़ी संख्या में सैनिकों ने आस पास के इलाके को घेर लिया.

नरसंहार के बाद अब सैनिक खारतूम की सड़कों पर तैनात किए गए हैं. हालात यह हैं कि विरोधियों को ढूंढने के लिए सैनिक गाड़ियों पर मशीनगन लगा कर गश्त कर रहे हैं. शहर के मुख्य पुलों और मार्गों को बंद कर दिया गया है और आने जाने वालों की तलाशी ली जा रही है. बताया जा रहा है कि सैनिकों को कुछ भी संदिग्‍ध दिखने पर गोली मारने के आदेश दिए गए हैं.

Post A Comment: