शंकर दयाल शर्मा की रिपोर्ट -रविवार को बिहारशरीफ में हुई झमाझम बारिश से जहां लोगों को गर्मी से थोड़े समय के लिए  राहत मिली वही यह बारिश नगर के कई इलाकों में लोगों के लिए फजीहत बन गया | कई इलाकों में जलजमाव से लोग परेशान हो गए |  इधर दूसरी ओर बरसात को देखते हुए  बिहार शरीफ नगर निगम के द्वारा दिन और रात अभियान चलाकर नाले और नाले के निकास की व्यापक पैमाने पर सफाई शुरू कर दी गई है |
 इस कार्य में जेसीबी मशीन और अत्याधुनिक सुपर सकर मशीन के अलावा भारी संख्या में सफाई कर्मी लगाए गए हैं | हालाकी दो दशकों से जलजमाव की समस्या को झेल रहे नगर वासियों को अब निजात मिलने की उम्मीद बढ़ गई है | बिहार शरीफ नगर निगम स्मार्ट सिटी में शामिल होने के बाद पहले पेय जल उसके बाद ड्रेनेज के लिए 120 करोड़ की योजना बनाई गई है |
जिसका कार्य जल्दी शुरू करा दिया जाएगा ,उक्त बातों की जानकारी देते हुए नगर आयुक्त सौरभ  जोरवाल ने बताया कि वर्तमान समय में जहां जहां ब्लॉकेज हैं उन्हें खुलवाया जा रहा है | कई जगह ऐसे हैं  जहां लोगों ने नाले के ऊपर ही अनाधिकृत  रूप से भवन का निर्माण कर लिया है | उन्होंने कहा की शहर में कई नाले वर्षों से बने हुए है। अधिकांश नाले रैयती जमीन के गढ्ढे से जुड़े हुए है। पानी का निकास मुख्य नाले में न होकर उन गड्ढे में गिरता था।
कुछ स्थानों पर धीरे धीरे उन गढ्ढो में घर बनते जा रहे है और निकास की समस्या उत्पन्न हो गयी है। उस पानी की निकासी के लिए सुपर सकर मशीन का प्रयोग किया जा रहा  है जो पानी को खींच कर टैंक में भर लेती है और पानी को मुख्य नाले में छोड़ दिया जाता है।शहर में कई नाले वर्षों से बने हुए है, अधिकांश नाले रैयती जमीन के गढ्ढे से जुड़े हुए है। शहर की ड्रैनेज व्यवस्था में कई तकनीकी खामियां है जिसके कारण अधिकांश नालो में पानी भरा रहता है। शहर की सम्पूर्ण ड्रैनेज व्यवस्था का डिजाइन और डी पी आर कंसलटेंट द्वारा तैयार किया गया है जिसे तकनीकी स्वीकृति के लिए बुडको भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि पेयजल ड्रेनेज के बाद बिहार शरीफ शहर के लिए अन्य योजनाओं की शुरुआत की जाएगी | हालाकि बिहार शरीफ शहर स्मार्ट सीटी में शामिल किये जाने के बाद यहां लोगो की धारणा  थी की शहर से अलग स्मार्ट सिटी बनेगा ,मगर ऐसा नहीं है इसी शहर को स्मार्ट बनाया जाना है जहां नागरिको को वह सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी जो देश के महानगरों में मिलती है |

Post A Comment: