भाकपा माले करेगा 17 एवं 18 को सम्मेलन

समस्तीपुर से एम नईमुद्दीन आज़ाद की रिपोर्ट !

समस्तीपुर : जिला के उजियारपुर प्रखंड के अंगारघाट में भाकपा माले ने दोनों शाखाओ की संयुक्त बैठक कॉन्वेन्ट स्कूल में हरिकान्त गिरि की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में भगत सिंह और बाबा साहेब डॉ0 भीमराव अम्बेडकर के सपनों का भारत निर्माण के लिए 17-18 अगस्त 2019 को दो दिवसीय उजियारपुर प्रखंड भाकपा माले का प्रखंड सम्मेलन करने का निर्णय लिया गया है,  आगामी 28 अगस्त को महेशपट्टी में पार्टी के संस्थापक महासचिव चारु मजूमदार का श्रद्धांजलि सभा आयोजित किया जाएगा। वहीं 30 जुलाई को कोलकाता में राष्ट्रीय जन कन्वेंशन में भाग लेने का निर्णय लिया गया है। बैठक में बतौर पर्यवेक्षक माले नेता महावीर पोद्दार ने कहा की सभी पंचायतो में सरकार की महात्वाकांक्षी योजना हर घर नल का जल एवं गली नाली पक्कीकरण जनप्रतिनिधियो एवं पदाधिकारियों की भेंट चढ़ गया है। इस योजना में जहां भारी पैमाने पर अनियमितता बरती गई है वहीं आम जनता को लाभ नहीं मिल रहा है। बैठक में शाखा सचिव शमीम मंसूरी, लखन राय, समी आलम, रणजीत पासवान, महेन्द्र पासवान, अनिल भंडारी,मनोज साह, मो0 कलाम, श्याम कुमार, विक्की चौधरी, सत्तार खान समेत दर्जनों साथियों ने बैठक में अपना अपना विचार व्यक्त किए।

Post A Comment: