28 सदस्यों का जत्था अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना

चंद्रशेखर महाजन

खण्डवा।सिंधी युवाओं का एक जत्था बाबा अमरनाथ की यात्रा के लिए शनिवार सुबह रवाना हुआ।गुरुवार को यह जत्था बाबा बर्फानी के दर्शन करेगा।
सिंधी समाज के प्रवक्ता कमल नागपाल ने बताया कि 28 युवाओं के इस जत्थे में से अधिकांश युवा पहली बार अमरनाथ यात्रा पर गए।पूर्व में यात्रा कर चुके सुनील चंदवानी ने इन्हें यात्रा के बारे में जानकारी देते हुए पवित्र विचारधारा और सावधानी के साथ यात्रा करने की समझाइश दी।शनिवार सुबह यह समूह भोपाल के लिए रवाना हुआ।जय बाबा बर्फानी के जयघोष के साथ भोपाल से मालवा एक्सप्रेस से जम्मू के लिए रवाना हुए।मंगलवार से अमरनाथ यात्रा प्रारंभ होगी।गुरुवार को बाबा के दर्शन होंगे।
इस जत्थे में पवन नेभनानी,हितेश सचदेव,दीपक पिंजानी,मोहित लालवानी,कपिल आहूजा,विशाल बसंतानी,प्रवीण मोटवानी,जेठा लालवानी,हिमांशु पंजाबी,हर्षद बख्त्यापुरी,आकाश हिंदुजा,निखिल वाधवानी,लखन हेमवानी,गौरव शादीजा,संजय हिरानी,राहुल आर्य,सुनील पिंजानी,राहुल चंचलानी,संजय नावानी, रोहित वाधवानी,विमल वलेचा,जितेंद्र मूलचंदानी,शैलेन्द्र सिंह आदि युवा शामिल हैं।यह जत्था वैष्णो देवी के दर्शन करते हुए पंजाब के कई क्षेत्र घूमते हुए खण्डवा पहुंचेंगे।

Post A Comment: