पलटन साहनी की रिपोर्ट हसनपुर। समस्तीपुर-सहरसा रेलखंड के हसनपुर रेलवे स्टेशन व शासन रेलवे हाॅल्ट के बीच लकहर रेलवे पुल के निकट रेलवे ट्रैक पर एक 32 वर्षीय अज्ञात युवक का क्षत विक्षत शव फेंका हुआ
मिला। शनिवार की सुबह रेलवे ट्रैक से गुजर रहे लोगों ने शव को देखकर इसकी सूचना हसनपुर थाना की पुलिस को दिया। सूचना पर थानाध्यक्ष चंद्रकांत गौरी पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर शव के सिनाख्त करने का प्रयास किया। सिनाख्त नहीं होने की स्थिति में शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

Post A Comment: