शंकर दयाल शर्मा की रिपोर्ट - बिहार थाना क्षेत्र के इमादपुर मोहल्ले में छींटाकशी और रास्ता तोड़ने के विवाद में दो पक्षों में भिड़ंत हुई। दोनों पक्ष के लोग गाली-गलौज करते हुए एक-दूसरे पर रोड़ेबाजी कर रहे थे। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची तो बदमाशों ने पुलिस टीम पर भी पथराव कर दिया। बलों की संख्या कम होने के कारण पुलिस को पीछे हटना पड़ा। घटना में कई लोगों के जख्मी होने की सूचना है। हंगामा बढ़ने के बाद मौके पर वरीय पदाधिकारी व थानाध्यक्ष दलबल के साथ पहुंच गए। तब दोनों पक्ष के बदमाश मौके से भाग निकले। थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि छींटाकशी और रास्ता तोड़ने के विवाद में दो पक्षों में झगड़ा हुआ था। दोनों पक्ष के लोग रोड़ेबाजी करते हुए धार्मिक भावना को आहत करने वाला गाली-गलौज कर रहे थे। इस मामले में पुलिस ने 9 नामजद और 50 अज्ञात को आरोपित कर एफआईआर दर्ज की है। उपद्रवियों पर त्वरित कार्रवाई होगी।


Post A Comment: