सिंघीया में टैंकर की ठोककर से एक बच्चा घायल डीएमसीएच रेफर चालक खलासी पुलिस हिरासत में
मुख्य संपादक कृष्ण कुमार संजय
बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघीया थाना क्षेत्र के कोल्हुआ घाट में बीआर 19एफ 7700 न0 की  टैंकर की ठोककर से एक बच्चा घायल हो गया घायलों की पहचान सिंघीया थाना क्षेत्र के जहाँगीरपुर ग्राम के सुनीत पासवान के बारह वर्षीय पुत्र लक्ष्मण कुमार के रूप में की गई है।उक्त बच्चा मध्य  विद्यालय लगमा उतर के वर्ग 7 के छात्र था वह आज गरुवार के दिन दोपहर में विद्यालय से अपने घर खाना खाने जा रहा था कि अचानक कोल्हुआघाट चौक के समीप तेज गति से आ रही टैंकलोरी ने धक्का मार दिया वहाँ उपस्थित स्थानीय लोगों ने टैंकलोरी एवं चालक खलासी को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया है उक्त बच्चे को स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिंघीया में भर्ती करवाया तो डॉ ने स्थिति गंभीर देखते हुए डीएमसीएच रेफर कर दिया है ।हिरासत में लिये गए की चालक की  पहचान   बेगूसराय जिले के देवना ग्राम के मो0 सलाम के पुत्र मो0 मुजाहिद खां है और खालसी सहरसा जिले के मो इब्राहिम के पुत्र मो0 गुलजार के रुप में की गई है फिलहाल दोनों चालक खलासी और टैंकर गाड़ी पुलिस हिरासत में है समाचार प्रेषण तक मामला दर्ज नहीं की गई थी।

Post A Comment: