कला, संस्कृति एवं युवा विभाग एवं जिला प्रशासन मुजफ्फरपुर के तत्वाधान में जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता का आयोजन
मुज़फ़्फ़रपुर से राहुल कुमार की रिपोर्ट
*03 से 05 सिंतबर 2019 को पंडित नेहरू स्टेडियम*, *सिकंदरपुर,मुजफ्फरपुर* के खेल मैदान में आयोजित की जायेगी।इस संबंध में जिला खेल पदाधिकारी जयनारायण कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्घाटन 3 सिंतबर को पंडित नेहरू स्टेडियम में किया जाएगा। प्रतियोगिता में एथेलेटिक्स, फुटबॉल, कबड्डी, खो खो,वालीबॉल, रग्बी, कराटे, हॉकी, वुशू, कुश्ती, बैडमिंटन, हैंडबॉल,भारतोलन, बास्केटबॉल, ताइक्वांडो, क्रिकेट इत्यादि खेल विधा का आयोजन तीन आयु वर्ग अंडर-14,17,19 में होगा।उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में विभिन्न सरकारी एवं सी०बी०एस०इ० से मान्यता प्राप्त निजी विद्यालय(K.V.S. एवं नवोदय विद्यालय को छोड़ कर) भाग ले सकते हैं।
प्रतियोगिता में भाग लेने से पहले प्रतिभागियों के निवन्धन जिला खेल कार्यालय में 28/08/2019 तक कार्यालय अवधि में किये जाएंगे । निबंधन में आधार कार्ड की छायाप्रति एवं निबंधन फॉर्म जो प्रधानाध्यापक द्वारा अग्रसारित हो जो विद्यालय के शिक्षक/ प्रतिनिधि के द्वारा जमा करना अनिवार्य होगा। सभी खिलाड़ी को अलग-अलग निबंधन फॉर्म भरना अनिवार्य होगा। खिलाड़ियों से सीधे फॉर्म प्राप्त नही किये जायेंगे।
वगैर निबंधन के किसी भी खिलाड़ियों को प्रतियोगिता में भाग नही लेन दिया जायेगा।
जिला खेल पदाधिकारी ने बताया कि सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल प्रतियोगिता 5 अगस्त 2019 को खुदी राम बोस मैदान में होगी जिसमें अंडर 17 वर्ग बालक खिलाड़ी भाग लेंगे।
प्रत्येक विद्यालय प्रधान जिलास्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को क्रीड़ा कोष या अन्य कोष से खेल पोशाक, यात्रा भत्ता, अल्पहार एंव विद्यालय का बैनर उपलब्ध करायेगे। *सभी विद्यालय को उद्घाटन समारोह जो दिनांक 03/09/2019 को नेहरू स्टेडियम, सिकन्दरपुर में पूर्वाहन 09:00 बजे आयोजित है* उसमें 6×4 फीट विद्यालय के बैनर के साथ भाग लेना अनिवार्य होगा।


Post A Comment: