दो ट्रकों की आमने सामने की टक्कर में ट्रक चालक घायल
समस्तीपुर से एम नईमुद्दीन आज़ाद की रिपोर्ट !
समस्तीपुर : जिले के वारिसनगर क्षेत्र के मथुरापुर स्थित झिल्ली चौक के पास दो ट्रकों की आपस मे टक्कर हो गई जिसमें एक ट्रक चालक गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल को स्थानीय लोगों की मदद से ईलाज के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। मिली जानकारी के अनुसार एक ट्रक समस्तीपुर से दरभंगा की ओर जा रहा था, वही विपरीत दिशा से दूसरा ट्रक दरभंगा से समस्तीपुर की ओर आ रहा था। जैसे ही दोनो ट्रक मथुरापुर ओ0पी क्षेत्र के झिल्ली चौक के पास पहुंचा की दोनो ट्रकों की टक्कर आपस मे हो गई। इस दुर्घटना में एक ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल ट्रक चालक की पहचान दरभंगा जिले के कोयलाम गांव के बैजू यादव 28 वर्ष के तौर पर की गई है। पूछने पर ट्रक चालक ने बताया की मेरे पास ड्राइवरी लाइसेंस नही है। जब इसके पास डीएल है ही नही तो ट्रक मालिक ऐसे ड्राईवर को गाड़ी चलाने क्यों दिया करते हैं। परिवहन विभाग को चाहिए की ऐसे लोगों के साथ आवश्यक कार्रवाई करें। इधर घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय मथुरापुर थाना ओ0पी0 की पुलिस मौके पर पहुंच कर घटना की जांच पड़ताल के बाद दोनों ट्रकों को अपने कब्जे में ले लिया।

Post A Comment: