महिलाओं को किया गया जागरुक।
विनय कुमार मिश्र गोरखपुर ब्यूरों
विकासखंड सरदार नगर के ग्राम पंचायत बिलारी में महिला सशक्तिकरण केंद्र के काउंसलर सविता और प्रिंसी द्वारा महिलाओं की समस्या एवं समाधान हेतु जागरूकता बैठक की गई। इस बताया गया कि महिलाओं को सशक्त होने हेतु सबसे पहले मानसिक एवं आर्थिक रूप से सशक्त होना पड़ेगा क्योंकि आर्थिक सशक्तिकरण के बिना महिलाएं आत्मनिर्भर नहीं बन सकती हैं और यह भी बताया गया कि जेंडर आधारित भेदभाव से समाज में महिलाओं की स्थिति मैं सुधार नहीं हो सकता है। इसलिए जेंडर भेदभाव समाप्त कर शिक्षा स्वास्थ्य एवं समानता के साथ सशक्तिकरण किया जा सकता है । महिला हेल्पलाइन नंबर 1090 181 पुलिस सहायता 100 नंबर चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 की जानकारी भी दी गई साथ ही मौसमी बीमारी एवं साफ सफाई स्वच्छता तथा इंसेफेलाइटिस के प्रति जागरूकता एवं बचाव के उपाय बताए गए । बताया गया कि जब भी इंसेफेलाइटिस के लक्षण पता चले तो तुरंत सरकारी स्वास्थ्य केंद्र पर इलाज कराना चाहिए । महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण हेतु महिला सशक्तिकरण में चलाए जा रहे रोजगार में प्रतिभा गीता हेतु महिलाओं में समझ बनाई गई तथा बताया गया कि आप लोग वहां पर निशुल्क रोजगार प्रशिक्षण ले।स्वरोजगार कर आत्मनिर्भर बन सकती हैं। ग्राम पंचायत बिलारी की महिला बिजली ओम सुभावती द्वारा बताया गया कि जब से आप लोग इस ग्राम पंचायत में बैठक करने आना शुरू कर दी तब से परिवार एवं गांव में हम लोगों को सम्मान मिलना शुरू हो गया है ।हम लोग अपने अधिकारों को जान पाए हैं तो आप लोग से आग्रह है कि आप लोग समय-समय पर बैठक करते रहिए ताकि हम लोग किसी भी जानकारी से वंचित न रह सकें। महिला समाख्या में नारी अदालत के माध्यम से महिला मुद्दे निशुल्क सुलझाए जाते हैं इससे भी हम लोगों को बहुत खुशी है इस बैठक में ग्राम पंचायत की द्रोपति बिजली सुभावती पुष्पा सरिता देवंती एवं रूबी तथा ग्राम पंचायत की महिला पुरुष बच्चे उपस्थित रहे। इस बैठक का आयोजन महिला समाख्या गोरखपुर महिला एवं बाल विकास विभाग उत्तर प्रदेश सरकार महिला सशक्तिकरण केंद्र के काउंसलर द्वारा किया गया।

Post A Comment: