ब्रजेश कुमार का रिपोर्ट
सोमवार को एनएसयूआई जिलाध्यक्ष त्रिभुवन कुमार के नेतृत्व में कुशेश्वर स्थान पछ्मी चिगड़ी सिमराहा पंचायत के  हरिजन टोला अकोनमा, सिमराहा में लगभग  250 लोग जो अनुसूचित जाति समुदाय के बाढ़ पीड़ितों के बीच बाढ़ राहत
सामग्री चूड़ा शक्कर बिस्किट मोमबत्ती सलाई सहित सामग्री टीम जिला उपाध्यक्ष अजय कुमार राहुल कुमार विकाश कुमार के साथ  वितरण किया गया ।वही कुशेश्वर स्थान प्रखंड में बाढ़ के भयावह स्थिति को देखते हुए अंचलाधिकारी मनोज कुमार दास से मिलकर चिगड़ी सिमराहा पकाही झझरा, बर्रा, नारायपुर हरौली मैनठ गोठनी हथरा झीलोरिया ग्यासपुर हिरनी पहचारा  सहित प्रखंड के वस्तुस्थिति से अवगत कराया। चिगड़ी सिमराहा पंचायत में झझरा से शाहपुर तासमन पट्टी से शनिचरा ,घोरदौर से झाझरा घोरदौर से 81 नंबर रोड तक नाव हौरली से सोहराब ,समैला से बर्रा  सहित जरूरत मंद पंचायत में नाव उपलब्ध कराने और परकॉलिया से सिरसिया तक 81 नंबर बांध को मरमती संबंधित बात किए बाढ़ राहत कोष से मिलने वाले 6000रुपये पंचायत के हर लाभुक के खाता में जल्द से जल्द भेजने की मांग किया। कुछ लाभुक के नाम में गड़बड़ी या खाता में गड़बड़ी के कारण राहत कोश 6000 रुपया खाता में नही पहुँचा है उसे जांच कर हाथों हाथ देने की मांग किये

Post A Comment: