हत्या मामले में पूर्व विधायक को दोषी ठहराया गया
समस्तीपुर से कृष्ण कुमार संजय के साथ एम नईमुद्दीन आज़ाद की रिपोर्ट !
समस्तीपुर : जिले के बिथान में एक महिला की हत्या के सिलसिले में हसनपुर के पूर्व विधायक सुनील कुमार पुष्पम को कोर्ट ने दोषी करार दिया है। उन्हें कोर्ट द्वारा सोमवार को सजा के मामले में फैसला सुनाया जाएगा। व्यवहार न्यायलय में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश तृतीय प्रणव कुमार झा ने मामले की सुनवाई की। न्यायधीश ने पूर्व विधायक को दोषी करार देते हुए न्यायिक हिरासत में मंडल कारा भेज दिया है। बताया जाता है की जिले के हसनपुर निवासी पूर्व विधायक सुनील कुमार पुष्पम पर 2005 ई0 में बिथान की मंजू देवी की हत्या का आरोप लगा था। मंजू की गोतनी कबूतरी देवी के बयान पर बिथान थाना में एफआईआर दर्ज की गई थी। ईसमे घटना की तारीख 7 अगस्त 2005 बताई गई थी। इस सिलसिले में कोर्ट में सत्रवाद 431- 11/ 3819 चल रहा था। पूर्व विधायक जमानत पट थे,इसमें अलग अलग आरोप पत्र समर्पित किए गए थे। मामले को अपराध अनुसंधान विभाग में भी भेजा गया था। गर्भवती मंजू देवी की गंभीर पिटाई के बाद उसे उपचार के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल में दाखिल कराया गया था जहाँ उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी।

Post A Comment: