जिला अस्पताल में इलाज के दौरान युवती की मौत, परिजनों ने किया हंगामा
। 
विनय कुमार मिश्र गोरखपुर ब्यूरों। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान नगवा जैतपुर थाना बेलीपार की निवासी अनुराधा की मौत हो। मौत के बाद आक्रोशित परिजनों ने जमकर  हंगामा किया। जिला अस्पताल के एक डाक्टर पर इलाज के दौरान लापरवाही का आरोप परिजन लगा रहें थे। प्राप्त सूचना के अनुसार मृत युवती जिला अस्पताल के फीमेल वार्ड में भर्ती थी। आरोपी डॉक्टर पर इससे पहले भी ड्यूटी के दौरान गायब रहने समेत लापरवाही के कई आरोप लग चुके हैं फिर भी शासन प्रशासन मूक दर्शक बना हुआ है जिसकी सजा मरीजों को भुगतनी पड रही है।

Post A Comment: