महागठबंधन के प्रतिनिधि मृतक के परिजनों से भेंट की

समस्तीपुर से एम नईमुद्दीन आज़ाद की रिपोर्ट !

समस्तीपुर : शनिवार को महागठबंधन का एक प्रतिनिधिमंडल उजियारपुर प्रखंड के मालती चकनिजाम गांव जाकर पीड़ित परिजनों से मुलाकात कर घटना की जानकारी लिया तथा उन्हें ढाढ़स बंधाया। बीते दिन पानी में डूबने से मालती चकनिजाम के मोहम्मद ताज,मोहम्मद एहशान तथा नासरीन प्रवीण के दु:खद मौत पर महागठबंधन के प्रतिनिधिमंडल ने अपनी गहरी संवेदनाएं प्रकट की तथा अपेक्षित सहयोग का भरोसा दिलाया।
समस्तीपुर राजद जिलाध्यक्ष विनोद कुमार राय एवं रालोसपा जिलाध्यक्ष अनंत कुशवाहा ने उजियारपुर सीओ से मोबाईल से बात करके मृतक मो0 ताज के पिता मोo ￰मन्नान तथा मृतक मोo एहशान व नासरीन प्रवीण के पिता मोo लालबाबू को चार चार लाख रुपये का मुआवजा उनके बैंक अकाउंट में अविलम्ब भेजने का आग्रह किया। उजियारपुर सीओ ने कहा कि मृतकों के माता,पिता का बैंक अकाउंट डिटेल्स अभी तक प्राप्त नहीं हुआ है। बैंक एकाउंट्स डिटेल्स प्राप्त होते ही अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी। पीड़ित परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना देने वालो में राजद जिलाध्यक्ष विनोद कुमार राय,पूर्व विधायक अशोक प्रसाद वर्मा , रालोसपा जिलाध्यक्ष अनंत कुशवाहा, राजद जिला प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर, राजद नेता मोo आसिफ एकबाल, मोo बशीर अहमद, ओमप्रकाश यादव तथा नवीन महतो वगैरह मौजूद थे।

Post A Comment: