पिकअप में लदा भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद

समस्तीपुर से एम नईमुद्दीन आज़ाद की रिपोर्ट !

समस्तीपुर : जिला के दलसिंहसराय के स्थानीय प्रशासन ने रविवार की रात्रि भारी मात्रा में शराब का जखीरा बरामद किया है। मिली जानकारी के अनुसार रविवार की रात्रि में गुप्त सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार मिश्र के नेतृत्व में छापामारी दल का गठन करते हुए मालपुर-टरसपुर गांव के एक बाँसबाड़ी में छापेमारी की गई। जहाँ से बिना नम्बर की एक बोलेरो पिकअप में लदा हुआ, जिसमे 282 कार्टून यानी कुल मिलाकर 2468
लीटर इम्पेरियल ब्लू विदेशी शराब का जखीरा बरामद हुआ। पुलिस को देख अंधेरे का फायदा उठा कर वाहन चालक और शराब कारोबारी फरार हो गए। पुलिस ने उक्त बरामद सामग्री एवं वाहन को जब्त कर लिया है। छापामारी दल में पुअनि शिव कुमार त्रिपाठी, महानंद सोरेन, अंजार अहमद, सअनि राकेश दुबे, सिद्धनाथ प्रसाद सिंह के अलावे सशस्त्र बल शामिल थे। यह जानकारी आज डीएसपी कुंदन कुमार ने प्रेस वार्ता के दौरान दी।

Post A Comment: