शंकर दयाल शर्मा की रिपोर्ट - अस्थावां थाना अंतर्गत सोयबा पुल के समीप सोमवार की रात बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि एक किशोर घटना में जख्मी हुआ। मृतक महम्मदपुर गांव निवासी गौतम पासवान का 20 वर्षीय पुत्र अंशुराज उर्फ बादल है।दो दिन पहले अंशुराज के बड़े भाई की शादी हुई थी। घर में नई भाभी के साथ अनेकों रिश्तेदार आए थे। नई भाभी आने की ख़ुशी में परिजन मिठाई लाने को कहा। जिसके बाद युवक अपने भांजे के साथ मिठाई लाने बाजार चला गया। जहां से लौटने के क्रम में विपरीत दिशा से आ रही बोलेरों ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे दोनों मामा-भांजा सड़क पर गिर गए। इसके बाद बोलेरे युवक को कुचलते हुए फरार हो गई। घटना में मौके पर ही युवक ने दम तोड़ दिया। जबकि जख्मी भांजा सूरज का इलाज अस्पताल में कराया जा रहा है। मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। अंशु चार भाइयों में तीसरे नंबर का था। उसके पिता पंचासत समिति सदस्य हैं। अगली सुबह गुस्साए ग्रामीणों ने मुआवजा व चालक की गिरफ्तारी की मांग करते हुए सड़क जाम कर हंगामा शुरू कर दिया।हंगामा की सूचना पाकर थानाध्यक्ष संतोष कुमार, सारे थानाध्यक्ष दिनेश कुमार सिंह, बीडीओ पंकज कुमार निगम व कई जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंच गए। बीडीओ ने मृतक के परिजन को चार लाख का मुआवजा उपलबध कराया। इसके बाद हंगामा थमा। जाम के कारण सड़क पर वाहनों की कतारें लग गई थी।

Post A Comment: