शंकर दयाल शर्मा की रिपोर्ट - भगवान की मर्जी के आगे किसी का बस नहीं चलता है | जिस पिता ने बड़े अरमान से अपने छोटे पुत्र को दूल्हा बनाने के लिए मार्केटिंग से लेकर सारा जिम्मा उठा रखे थे वे बिन दूल्हा बनते देख चंद मिनट में दुनिया से अलविदा हो गए । हृदयविदारक यह घटना हरनौत थाना क्षेत्र के रुपसपुर में घटी है | जहाँ शादी के घर में खुशियों के जगह मातम पसर गया | ग्रामीणों ने बताया कि सीताराम मिस्त्री के छोटे पुत्र बेटे पंकज की शादी थी | शादी समारोह को लेकर घर के सभी लोग व्यस्त थे | रविवार की रात घर तिलकोत्सव हुआ और सोमवार देर रात हल्दी कलश की पूजा हुई और उसके सुबह मंगलवार की सुबह सीताराम के सीने में अचानक दर्द उठा परिजन उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुई डॉक्टर के पास ले गए | जहाँ इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी | मौत की खबर सुनते ही पूरे गांव में मातम पसरा है। शादी के घर में शहनाई की जगह परिजनों के चीत्कार गूजने लगे |


Post A Comment: