वैशाली :-महुआ थाना क्षेत्र के छतवारा पंचायत के वार्ड संख्या 10 छतवारा रायभान गांव निवासी गणेश सिंह के तेरह वर्षीय पुत्र पंकज कुमार की मौत रविवार की रात सर्पदंश से हो गई।घटना के बाद से पंकज की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।परिजनों ने बताया कि रविवार की रात में पंकज चौकी पर सोया हुआ था। आधी रात को लघुशंका करने के लिए उठा।इसी दौरान उसे विषैले सर्प ने डंस लिया। आनान-फानन में उसे इलाज के लिए महुआ अनुमंडल अस्पताल ले जाया गया। लेकिन सर्पदंश की दवा उपलब्ध नहीं होने के कारण चिकित्सकों ने उसे मुजफ्फरपुर अस्पताल रेफर कर दिया। मुजफ्फरपुर ले जाने के क्रम में रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।पंकज दो भाई व एक बहन में माझील था।ग्रामीणों ने बताया कि पंकज को साँप काटने के बाद उसकी बोलती बंद हो गई थी,पंकज से परिजनों ने पूछा क्या हुआ है तो उसने कागज पर मुहावरा लिख दिया। जिससे गांव में इस बात की चर्चा है।घटना के बाद गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।


Post A Comment: