पानी भरे गड्ढे में डुबने से हुई युवक की मौत

समस्तीपुर से एम नईमुद्दीन आज़ाद की रिपोर्ट !

समस्तीपुर : जिला के वारिसनगर प्रखंड के चन्दौली गाछी स्थित पानी से भरे गड्ढे मे शौच करने के क्रम में पैर फिसल कर गहरे पानी में चले जाने के कारण बुधवार की अहले सुबह डुबने से युवक की मौत हो गई । मृतक की पहचान रायपुर गांव के वार्ड संख्या 2 निवासी राजकुमार ठाकुर का पुत्र आशुतोष कुमार 19 वर्ष के रूप में की गई।   जानकारी के अनुसार आशुतोष चन्दौली गाछी स्थित पानी से भरे  गड्ढे में शौच करने गया था। शौच के उपरांत धोने के क्रम में पैर फिसल कर गहरे पानी में चला गया। जिससे उसकी मौत हो गई। बताया जाता है कि कुछ लोग उधर से गुजर रहे थे तो देखा कि वह पानी मे डुब रहा है। इसी बीच शोर मचाते हुए गांव मे लोगों को सुचना दिया। सूचना मिलते ही प्रखंड प्रमुख रामा साह, पुर्व मुखिया ईरशाद अहमद समेत काफी संख्या मे ग्रामीण घटनास्थल पर पंहुचे। वहीं कुछ लोगों ने पानी के अंदर जाकर उसे खोजने लगे। लेकिन उसका शव नहीं मिला, उसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सुचना थानाध्यक्ष व सीओ को दिया। इसी बीच लोगों ने केकुड़ा मे रस्सी बांध कर खोजने लगे। खोजने के दौरान उसका शर्ट केकुड़ा में जा फंसा। तब जाकर लोगों ने करीब एक घंटे के काफी मशक्कत बाद शव को बाहर निकाला। सुचना मिलने पर स्थानीय थाना के दरोगा जयप्रकाश शाह, व अंचल से सीआई नवल किशोर राय व सुर्दशन ठाकुर भी घटनास्थल पर पंहुचे। पुलिस ने कागजी प्रक्रिया पुरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। लोगों ने बताया कि गड्ढे की गहराई करीब 40 फिट से उपर होने व पानी भरे रहने के कारण शव को खोजने मे काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ा। मृतक के परिजनों ने बताया कि आशुतोष रांची में अपने मामा के साथ रह कर पढ़ाई करता था। वह दस दिन पहले ही इंटर का फार्म भरने गांव आया था। उन्होंने भगवत ठाकुर उच्च विद्यालय में इस दफा इंटर का फार्म भरा था।

Post A Comment: