पलटन साहनी  की रिपोर्ट
 रोसड़ा आज दिनांक 23 जुलाई 2019 को भारतीय जनता पार्टी रोसड़ा ग्रामीण मण्डल के तत्वावधान में पचगमा ग्राम स्थित राम भगत झा के आवासीय परिसर में समस्तीपुर के लोकप्रिय सांसद रामचंद्र पासवान के आकस्मिक निधन हो जाने पर प्रखंड अध्यक्ष नुनु प्रसाद झा के अध्यक्षता में श्रधंजलि सभा का आयोजन
किया गया।इस कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि देते हुए 2 मिनट का मौन रखा । कार्यकर्ताओ ने स्व सांसद के वक्तित्व एवं कर्तव्यों पर चर्चा करते हुए उन्हें सहज स्वभाव के व्यक्ति होने के साथ ही गरीबो के नेता एवं लोकप्रिय सांसद बतलाया।शोकसभा में किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश कुमार झा ने उन्हें जन जन जा नेता कहा,इस शोकसभा में डॉ बिमलेश चौधरी, संतोष राय, अमित राय, मनोज कुमार झा,बिनोद कुमार सिंह, बैजू दास, नवनिष झा,रणधीर कुमार सिंह, रामप्रकाश झा,नंदकिशोर सिंह, सम्भु महतो,संजय कुमार झा,सन्तोष रजक,प्रमोद कुमार झा,गोपाल झा,पवन कुमार  सहित अनेक शोकाकुल वयक्ति उपस्थित थे

Post A Comment: