शंकर दयाल शर्मा की रिपोर्ट - बिहार शरीफ के छज्जू मुहल्ले में दोपहर बाद आज हुई मूसलाधार बारिश और तेज हवाओं की चपेट में आकर एक विशालकाय पुराना इमली का पेड़ एक मकान के ऊपर गिर पड़ा जिससे मकान क्षतिग्रस्त हो गया | बताया जाता है कि बारिश और तेज हवाओं के झोंके जब चल रहे थे उस समय कुछ मोहल्ले वासी दूर से खड़े होकर इस पेड़ की हरकत पर नजर बनाए रखे थे और लोगों ने इस पेड़ के गिरने का लाइव वीडियो भी बना लिया | मकान के ऊपर पेड़ गिरने से इलाके में अफरातफरी का माहौल कायम हो गया | यह मकान मोहम्मद सरफराज का है जो सिलाई कर अपने बच्चों का भरण-पोषण करते थे | इस गरीब का मकान छतिग्रस्त जाने से इनके सामने आवास की समस्या उत्पन्न हो गई है | मोहल्ले वासियों ने सरकार से इस गरीब की सहायता की मांग की है | इधर बारिश और जल जमाव से लोगो को परेशानी का भी सामना करना पड़ा |


Post A Comment: