करेंट लगने से युवती की मौत

समस्तीपुर से एम नईमुद्दीन आज़ाद की रिपोर्ट !

समस्तीपुर : जिले के मथुरापुर वार्ड स0 14 स्थित बिजली की चपेट में आने से एक युवती की मौत हो गई। मृतका की पहचान मथुरापुर निवासी जय प्रकाश महतो की पुत्री अक्षरा कुमारी 19 वर्ष के तौर पर की गई है। सूत्रों ने बताया कि युवती अपने घर कपड़े में आयरन कर रही थी,आयरन करने के दौरान अक्षरा के हाथ मे बिजली का तार सट गया,उसने शोर मचाया जबतक घर के लोग पहुंचते तबतक बिजली ने उसे अपने आगोश में ले लिया। घर के एवं आसपास के लोग उसे ईलाज के लिए डॉक्टर के यहां ले जाना चाह रहे थे कि उसने दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी मिलने पर मथुरापुर ओपी अध्यक्ष चन्द्र किशोर टुड्डू मौके पर पहुंच कर लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया।

Post A Comment: