परबत्ता थाना क्षेत्र के दरियापुर भेलवा पंचायत अंतर्गत कज्जलवन दियरा से एक  अज्ञात  शव मिलने की खबर से  पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई
. ग्रामीणों से शव देखे जाने की सूचना मिलते ही दलबल के साथ कई छोटी धाराओं को पार करने के बाद ग्रामीणों द्वारा बताए स्थल पर परबत्ता पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर  जांच शुरू कर दी.बताया गया की शव अधेड़ पुरुष का है.जिसकी उम्र 45 वर्ष आंकी गई. पुलिस के अनुसार शव पर किसी तरह का निशान नहीं पाया गया है.प्रारंभिक जांच मे मौत का कारण किसी जहरीले सांप के द्वारा ढसना बताया गया.शव के पास से गमछा एवं चप्पल पड़ा था. अनुमान लगाया जा रहा है कि शव लगभग दो तीन दिन पहले का है. बहरहाल अन्त्य परीक्षण एवं शव की शिनाख्त के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चल सकेगा.
थानाध्यक्ष दीपक कुमार के अनुसार थाना में यूडी केस दर्ज कर शव को अन्त्य परीक्षण के लिए सदर अस्पताल खगडिया भेजा जा रहा है.

Post A Comment: