लोकेशन खण्डवा मध्यप्रदेश
ब्यूरोचिफ चंद्रशेखर महाजन
नगर आगमन पर शहजादे साईं ओमीराम साहिब का हुआ भव्य स्वागत सत्कार।

ऐंकर खंडवा। सिंधी कॉलोनी स्थित प्राचीन श्री झूलेलाल मंदिर में उल्लासनगर के शहजादे साईं ओमीराम साहिब जी के आगमन पर श्री झूलेलाल नवयुवक मंडल एवं श्री झूलेलाल समर्थ पेनल के सदस्यों द्वारा भव्य स्वागत सत्कार किया गया। यह जानकारी देते हुए मंडल सचिव हरीश आसवानी एवं प्रवक्ता निर्मल मंगवानी ने बताया कि चालिहा महोत्सव के दौरान साईं ओमराम साहिब जी के खंडवा नगर आगमन पर मंडल अध्यक्ष मोहन दीवान की अध्यक्षता में श्री झूलेलाल नवयुवक मंडल सदस्यों ने शाल श्रीफल द्वारा भव्य स्वागत सत्कार किया। इस मौके पर साईं ओमीराम साहिब द्वारा समाजजनों पर आशिष वचनों की दिव्या वर्षा की गई। वही पल्लोव के दौरान समाजजनों में एकता अखंडता एवं खुशाहाली की कामना की गई। इस मौके पर मोहन दीवान, रमेश काकू, मनोहरलाल सबनानी, दयाराम चंचलानी, प्रदीप कोटवानी, दीपू हिंगोरानी, ईश्वर जेठवानी, जितेंद्र उदासी, रवि गिदवानी, पार्षद विक्रम सहजवानी, जयरामदास खेमानी, गोवर्धनदास नेभनानी, निर्मल मंगवानी, संजय सबनानी, राजेश वाधवा, राहुल गेलानी, महेश मंगवानी, दयाराम नेभनानी, मंडल एवं पेनल सदस्यों के साथ ही बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित थे।

Post A Comment: