शंकर दयाल शर्मा की रिपोर्ट - बिहार थाना इलाके के बनौलिया मोहल्ले में उस वक्त अफरा तफरी का महौल कायम हो गया जब जमीनी विवाद को लेकर दो पक्ष आपस में भीड़ गए । दोनों पक्ष से गोलीबारी और पथराव हुआ । एक पक्ष के लोग आठ राउंड फायरिंग का आरोप लगा रहे है ।पथराव में चंदेश्वर यादव को पैर में चोट लगने से मामूली रूप से जख्मी हो गए । गोलीबारी और पथराव की सूचना मिलते ही बिहार थानाध्यक्ष दीपक कुमार मौके पर पहुँचकर भाग रहे दो बदमाशों को पकड़ लिया । स्थानीय लोगो की माने तो धरम यादव और भोसू यादव के बीच गैर मजरुआ जमीन को लेकर विवाद चल रहा है । दोनो उस जमीन पर कब्जा जमाना चाह रहे है । एक पक्ष द्वारा इस जमीन पर दीवार दे रहा था ।जिसका दूसरे पक्ष के लोगो ने विरोध किया वावजूद इसके निर्माण कार्य किया जा रहा था । जिसके बाद दोनों पक्ष आपस में भीड़ गए और दोनों पक्षो के बीच गोलीबारी और पथराव शुरू हो गया । थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने फायरिंग की घटना से इंकार करते हुए जमीनी विवाद में पथराव की बात बता रहे है । पकड़ा गया एक बदमाश धरम यादव है ।

Post A Comment: