पदयात्रा के दौरान जारंग पहुंचे उपेन्द्र कुशवाहा


वैशाली:-चमकी बुखार से हुई बच्चो की मौत पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की इस्तीफा की मांग को लेकर पदयात्रा के दूसरे दिन रालोसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा अपने समर्थकों के साथ लालगंज-फकुली मार्ग से गुजरे। इस दौरान मौना,सिहमा कंठ,धर्मपुर आदि जगहों पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया.समथर्क नीतीश कुमार के खिलाफ नारेबाजी भी कर रहें थे.जारंग रामपुर में पूर्व मंत्री व वरीय पार्टी नेता वृशिण पटेल भी पदयात्रा में शामिल हुए.श्री कुशवाहा ने कहा कि समुचित स्वास्थ्य व्यवस्था के अभाव में डेढ़ सौ से अधिक बच्चे असमय काल के गाल में समा गए.इसके लिये राज्य सरकार जिम्मेवार है.प्रखंड से लेकर जिला के अस्पतालों में सुविधाओं का घोर अभाव है.विगत दो दशकों से हर साल बच्चे मर रहे है.लेकिन सरकार इसका कारण पता नही कर पा रही है.बच्चो की मौत पर सुप्रीम कोर्ट ने भी संज्ञान लिया है.नीतीश कुमार नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे.पदयात्रा के दौरान केशव बालिका उच्च विद्यालय में आशीष पटेल,इंद्रजीत सिंह,चंदेश्वर सिंह,राजू यादव,दीपक यादव,बलराम सिंह,विमल सिंह,अनिल सिंह,राजेस्वर पटेल,गोरौल प्रखंड अध्यक्ष सर्वेश कुमार,सचिव संजय कुशवाहा आदि नेताओ ने पूर्व केंद्रीय मंत्री का स्वागत किया।

Post A Comment: