बिहार में आई बाढ़ त्रासदी के बीच लोगों को अभी बारिश से राहत मिलती नहीं दिख रही. बाढ़ से अभी तक दो बच्चों के मौत की खबर है. इसकी पुष्टि आपदा प्रबंधन विभाग के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृतक ने की है. राज्य के सात जिलें जहां बाढ़ से पूरी तरह प्रभावित हैं वहीं मौसम विभाग ने कई जिलों में भारी बारिश को लेकर हाई अलर्ट जारी किया है.

पटना स्थित मौसम विभाग के पूर्वानुमान की बात करें तो अगले 24 घंटे तक कई जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है. जिन जिलों में भारी बारिश के कयास लगाए जा रहे हैं उनमें राजधानी पटना समेत पूर्णिया, सुपौल, मुजफ्फरपुर, अररिया और छपरा शामिल हैं. इससे पहले ये अलर्ट सुपौल, अररिया, पूर्णिया और मिथिलांचल के इलाके के लिए जारी किया गया था. मालूम हो कि बिहार के सात जिले बाढ़ से प्रभावित हैं. आपदा विभाग के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत ने कहा है कि लोगों को खाने पीने में कोई दिक्कत नहीं हो इसको लेकर सामुदायिक रसोई बनाए जा रहे हैं.

Post A Comment: