बाल बाल बचे बिहार के पुलिस महानिदेशक गुप्तेश्वर पांडे
न्यूज एडिटर कौशल कुमार की रिपोर्ट

बिहार के DGP गुप्तेश्वर पांडे एक कार्यक्रम में भाग लेने महुआ जा रहे थे। तभी उनके साथ एक हादसा होते होते टल गया। दरअसल रविवार को वैशाली जिला के महुआ में अपराध नियंत्रण गोष्ठी कार्यक्रम था। जो बड़े बड़े व्यवसायियों द्वारा आयोजित किया गया था। जिसमे भाड़ी संख्या में व्यवसाई और आम जनता इकट्ठा हुए थे। उसी कार्यक्रम में वो भाग लेने सड़क के रास्ते महुआ जा रहे थे।
महुआ से करीब 10 किलोमीटर पहले उनकी गाड़ी से एक बस के द्वारा सीधी टक्कर होते होते बच गया। सामने से आ रहा बस का चालक एक गाड़ी को ओवर टेक करने के क्रम में अपनी लेन से निकलकर दूसरी लेन में आ गया। जिस लेन से उनकी गाड़ी आ रही थी। करीब आते आते बस और उनकी गाड़ी का फासला मुश्किल से एक इंच था। उनका चालक ने सूझ बूझ से काम किया और अचानक से ब्रेक लगाकर एक बड़ा हादसा होने से बचा लिया। गाड़ी के साथ वो और उनके अंग रक्षक सभी सुरक्षित है।



Post A Comment: