पलटन सहनी संतोष राज  की रिपोर्ट
विद्यालय से पढ़ कर घर जा रहे दो छात्र को डूबने से हुई मौत।
दो सागे भाई को पोखर में डूबने से हुई मौत।
गांव में छाया मातम।
रोसड़ा प्रखण्ड अंतर्गत हैरपुर गांव निवासी मंटुन पंडित के दो पुत्र   चंदन कुमार 12 वर्षीय और गौतम कुमार  9 वर्षीय  जो कि विद्यालय से पढ़ कर अपने घर आ रहे थे उसी दौरान शौचालय गए और हाथ धोने के क्रम में एक भाई पोखर में ढुलक गए तो दूसरा बचाने के लिए गया उसी दौरान दोनों भाई पोखर में डूब गए। जिससे घटना स्थल पर ही मौत हो गई।
मिली जानकारी में ग्रमीणों ने बताया कि चंदन कुमार  पंचम वर्ग का छात्र था और गौतम कुमार तीसरा
वर्ग का छात्र था रोज की तरह  दोनो भाई  आज भी विद्यालय से घर आ रहा था उसी दौरान पोखर में डूबने से मौत हो गई वहीं पर परिवार में मातम छाया हुआ है एक साथ दो दो बेटे की अर्थी उठाने पर मजबूर हैं  साथ ही परिवार वाले का रो रो कर बुरा हाल हो गया है।

Post A Comment: