माहें में ससुराल से नव विवाहिता दुल्हिन फरार
मुख्य संपादक कृष्ण कुमार संजय
बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघीया थाना क्षेत्र के माहें ग्राम के वाराही टोला से एक नव विवाहिता को लेकर भगाने का मामला तब उजागर हुई जब नव विवाहिता के ससुर चुमन महतो ने स्थानीय थाने में लिखित शिकायत दर्ज करवाये है।चूमन महतो ने लिखित शिकायत किया है कि 11जुलाई को रात्री में  मोरवारा ग्राम के धीरज साहू भुखन साहू और अर्जुन साहू ने मेरी पुतोहु चंदा देवी को शादी करने के नियत से बहला फुसलाकर दिल्ली लेकर चला गया है साथ मे 3भरी सोना 20हजार के कपड़ा 10हजार नगद और 11हजार के मोबाइल भी लेकर चला गया है।विदित है कि कुछ दिन पहले ही उक्त लड़की की शादी हुई थी लोगों का कहना है कि पूर्व से प्रेम प्रसंग के कारण लड़की अपने पति को छोड़कर प्रेमी के साथ फरार हो गयी है।समाचार प्रेषण तक मामला दर्ज नहीं कि गयी थी

Post A Comment: