लोजपा सांसद रामचंद्र पासवान का निधन, शोक की लहर

    समस्तीपुर से एम नईमुद्दीन आज़ाद की रिपोर्ट !

समस्तीपुर : समस्तीपुर के लोजपा संसद सह दलित सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामचन्द्र पासवान का आज दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में ईलाज के दौरान मौत हो गई। रामचंद्र पासवान ने 57 साल की उम्र में दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में अंतिम सांस ली। केंद्रीय मंत्री और लोजपा सुप्रिमोय रामविलास पासवान के छोटे भाई रामचंद्र पासवान को 12 जुलाई के दिन हार्ट अटैक आने के बाद अस्पताल में भर्ती कराय गया था। दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में रामचंद्र पासवान का इलाज चल रहा था। हालत नाजुक होने के बाद मैक्स हॉस्पिटल के डॉक्टरों की टीम लगातार उनके हालत पर नजर बनाए हुए थी। रामचंद्र पासवान के निधन की खबर मिलने के बाद उनके परिवार के सदस्यों और पार्टी के नेताओं का राम मनोहर लोहिया अस्पताल पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है।
रामचंद्र पासवान का जन्म 1 जनवरी 1962 को खगड़िया में हुआ था और वो दो दफा रोसड़ा संसदीय क्षेत्र तथा दो बार समस्तीपुर लोकसभा संसदीय क्षेत्र से जीत दर्ज की थी। इधर उनके निधन पर एनडीए गठबन्धन के अलावा महागठबन्धन के लोगो मे शोक की लहर दौड़ गई। सूत्रों ने बताया कि रामचन्द्र पासवान के शव को पटना में सोमवार को लाया जाएगा। वहीं उनके निधन होने पर राज्यसभा सांसद रामनाथ ठाकुर, विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन,कांग्रेस कमिटी के जिला अध्यक्ष अबू तमीम,ई0 अबु तनवीर, छात्र रालोसपा के प्रदेश अध्यक्ष बेलाल रजा, ताहिर अरमान,भाजपा के जिला अध्यक्ष राम सुमरन सिंह,वतन विकास संगठन के संस्थापक अंजारुल हक सहारा, शरीक रहमान लवली,वसीम राजा,अफ़ज़ाल अहमद उर्फ उजाले,राजद नेता राकेश ठाकुर,विनोद कुमार राय,पत्रकार शिवचन्द्र झा,जहाँगीर आलम,कृष्णा कुमार,रमेश शंकर राय, एम नईमुद्दीन आज़ाद,कृष्ण कुमार संजय,राज कुमार राय,विभूति कुमार,संजय राजा,मो0 अफरोज,मो0 जमशेद,अब्दुल कादिर आदि ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

Post A Comment: