बिहार के बाढ़ स्थित एनटीपीसी में हुए करोड़ों रूपये के सरिया घोटाले मामले में सीबीआई एनटीपीसी के अधिकारी और सीआईएसएफ के साथ-साथ अज्ञात लोगों के खिलाफ जालसाजी का मामला दर्ज कर कार्रवाई करने की तैयारी में जुटी है.
सूत्रों की मानें तो घोटाला 2007 से 2016 के बीच हुआ था. तब लाखों रुपये का सरिया ट्रक पर चोरी छिपे नकली पास पर निकाला जा रहा था. तत्कालीन पण्डारक थाना प्रभारी ने इस मामले में 51/14 कांड संख्या दर्ज किया था जिसमें ट्रक चालक गौरी शंकर ठाकुर आसनसोल निवासी सहित चार लोगों पर धारा 379,411,34 के तहत केस दर्ज किया गया था.
लाखों की सरिया एनटीपीसी के मेटेरियल गेट के निकट पकड़ाया था. मामले का आरोप पत्र संख्या 74/14 है. सूत्रों की मानें तो एनटीपीसी से 953.713 टन टीएमटी सरिया गैरकानूनी तरीके से स्टील यार्ड से बाहर भेजा गया था जिसकी कीमत लगभग चार करोड़ 20 लाख बताई गई है. NTPC के अधिकारियों ने इस मामले में चुप्पी साध रखी है. इस मामले में जब एनटीपीसी के वरीय अधिकारियों से संपर्क करने का प्रयास किया गया तो कोई भी कुछ बोलने से इनकार कर रहा था.
इस जांच में ये आशंका जताई जा रही है कि कई पुलिस वाले भी जांच के दायरे में आ सकते हैं. बाढ़ से सटा एनटीपीसी पण्डारक थाना के अंतर्गत आता है

Post A Comment: