15 दिनों के अंदर  50 से ज्यादा लोग डायरियों का हुआ शिकार।
स्थानीय जनप्रतिनिधि वो पंचायत के मुखिया  के सहियोग से  गांव में पहुचे सरकारी डॉक्टर।

जिले के शिवाजीनगर प्रखंड के  रहियार उत्तर पंचायत के कोची गांव वार्ड नंबर 10 और 11 में लगभग  15 दिनों में 50 से ज्यादा लोग हुए डायरिया का शिकार।
ज्ञात हो कि स्थानीय जनप्रतिनिधि वो  स्थानीय मुखिया के सहियोग   पीएचसी  शिवाजीनगर को सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही  शिवाजीनगर  पीएचसी के डॉ० अजय कुमार कुँवर अपने तीन सदस्यीय टीम के साथ कोची गांव पहुँचे जहां  डायरिया ग्रसित  रानी कुमारी, ऋतु राज सहनी, अंजू देवी, रूपम कुमारी, सुभाष मंडल, राजकुमार सहनी ,राज केसर सहनी, अरविंद सहनी, अमृता देवी,  सुरेश यादव, कैलाश सहनी, कमलेश सहनी, उपेन्द्र सहनी सहित लगभग  50 लोगो को ईलाज किये। और जरूरत मंद लोगो को ओ
आर एस  घोल  आर एल पानी  एवं दवाईया भी दी गई।
कैम्प में उपस्थित डॉ० अजय कुमार कुँवर चिकित्सा पदाधिकारी शिवाजीनगर  धर्मेंद्र कुमार राम, पंचायत के मुखिया उद्यान मुखिया,, कुमारी ललित, आशा कार्यकर्ता, सुनीता कुमारी आशा कार्यकर्ता, कुमारी सीता आशा कार्यकर्ता, सहित दर्जनों सामाजिक लोग उपस्थित थे।

Post A Comment: