पलटन साहनी के साथ नूतन कुमारी की रिपोर्ट

केंद्र सरकार के द्वारा धारा 370 35A हटाए जाने पर रोसड़ा  कोर्ट के अधिवक्ता संघ ने मनाया जश्न।
 बता दें कि रोसड़ा कोर्ट के अधिवक्ता संघ के सभी सभी अधिवक्ताओं ने बताया कि आज पहली बार महसूस हो रहा है कि कश्मीर पूर्ण रूप से आजाद हुआ है और भारत के अभिन्न अंग के रूप में शामिल हुआ है। वही पर वरीय  अधिवक्ता अमरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि हमारे देश का मान सम्मान में ईजाफा हुआ है अब गैर कश्मीरी को भी कश्मीर में आम कश्मीरी के तरह सुविधा मिलेगा इस फैसले के लिए वर्तमान सरकार को धन्यवाद देता हूं।
  वीरेंद्र कुमार मिश्रा ,संजीव कुमार राजू ,संजीव कुमार ,महाराज ,बलराम सिंह ,दयाशंकर कुमार, प्रकाश कुमार प्रवीण कुमार ,मनोज कुमार महतो समेत  दर्जनों अधिवक्ता उपस्थित थे।

Post A Comment: