शंकर दयाल शर्मा की रिपोर्ट - बिहार राज्य कर्मचारी संघ के जिला ईकाई के तत्वधान में 102 एम्वुलेंस कर्मचारी संघ की बैठक शुक्रवार को आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता शिकंदर कुमार ने की बैठक में एम्वुलेस कर्मीयों पर हो रहे शोषण पर चर्चा की  गई | बैठक को संवोधित करते हुए जिला अध्यक्ष अमीत कुमार पाण्डेय  नें कहा कि कम्पनी सेवा प्रदाता पी डी पी एल सम्मान फाउणडेशन द्रारा एंबुलेंस कर्मियों का घोर शोषण किया जा रहा है | सभी कर्मियों से 12 घंटे का कार्य लेकर 8 घंटे का दाम दिया जा रहा है वह भी श्रम अधिनियम से नहीं किया जाता है जो कि बिहार सरकार द्वारा निर्धारित श्रम कानून का घोर उल्लंघन है | जबकि राज्य स्वास्थ समिति एवं संस्था द्वारा वार्ता में यह निर्देश दिया गया था कि श्रम कानून के तहत राशि की जाए | बावजूद आजतक इस कानून का पालन नहीं किया गया | साथ ही पिछले 5 माह से हमलोगों का वेतन का भी भुगतान नहीं किया गया है | इन्ही सब मांगों को लेकर आगामी 5 अगस्त से 102 एंबुलेंस कर्मी हड़ताल पर जाने की घोषणा कर रहे हैं | जिसकी सारी जवाबदेही संस्था की होगी हड़ताल की अवधि में नालंदा जिला के सभी एंबुलेंस सिविल सर्जन कार्यालय के समक्ष खड़ी रहेगी |  जिसकी सूचना जिले के वरीय पदाधिकारीयों को दे दी गई है इस मौके पर रजनीकान्त कुमार , गौतम अरूण , मो असगर ,वृजलाल , रिपुसुदन , आतीफ हमाद , मोनु कुमार समेत कई लोग मौजुद थे |

Post A Comment: