सिंघिया में पूर्व सांसद पप्पू यादव जी का जोरदार स्वागत
के के संजय की रिपोर्ट
आज सवेरे 6:00 बजे सुबह में जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय संरक्षक सह पूर्व सांसद पप्पू यादव जी का आगमन सिंघिया में जन अधिकार छात्र परिषद के प्रदेश महासचिव आशीष झा के निवास पर हुआ l सिंघिया एवं आसपास के क्षेत्रों से आए हुए सैकड़ों नौजवानों एवं युवाओं में जबरदस्त उत्साह का माहौल देखने को मिला l पूर्व सांसद पप्पू यादव जी अपने स्वागत एवं खानपान से काफी गदगद हुए l
                  पूर्व सांसद ने लगभग सिंघिया में 2 घंटे आशीष झा के आवास पर बिताए जहां उन्होंने खासकर युवा वर्ग से काफी खुलकर स्थानीय एवं राष्ट्र के मुद्दे पर बातचीत किए l सिंघिया से फिर बाढ़ प्रभावित क्षेत्र कुशेश्वरस्थान के लिए निकल गए जहां पूर्व सांसद लोगों की मदद करेंगे एवं बाढ़ पीड़ितों के दुख दर्द को बांटेंगे  l 
       आयोजित कार्यक्रम मे भाग लेने वाले युवाओं में बिट्टू सिंह, सोनू झा , रितेश , रजनीश, सिटू सिंह ,गुलटू सिंह, अविनाश सिंह, नीतीश सिंह, बसंत झा ,राजीव झा ,राजीव सिंह कुंदन सिंह ,हरिओम ठाकुर, मोहन चौधरी सहित सैकड़ों की तादाद में थे l

Post A Comment: