अज्ञात वाहन के धक्के से बाइक सवार घायल



अनिल कुमार अग्रहरि की रिपोर्टिंग खबर डाला से


डाला(सोनभद्र)चौकी क्षेत्रान्तर्गत बारी खन्ना कैंप काशी मोड़ जाने वाले रास्ते  के समीप वाराणसी-शक्तिनगर मुख्य मार्ग पर अज्ञात वाहन के धक्के से मोटरसाइकिल सवार गंभीर रूप में घायल हो गया। पुलिस द्वारा घायल को उपचार के लिए चोपन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाकर भर्ती कराया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार की देर शाम लगभग नौ बजे मोटरसाइकिल सवार खनन क्षेत्र में जाने वाले पहला मोड़ मार्ग से निकल कर अपने घर जा रहा था उसी समय चोपन कि ओर जा रहे तेज रफ्तार अज्ञात  वाहन का धक्का लगने से बाईक सवार दूधनाथ यादव(45)पुत्र हीरालाल यादव निवासी झिरगाडंडी  गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।स्थानीय लोगों द्वारा घटना की सुचना पुलिस चौकी में दी गई सुचना पाते ही मौके पर पंहुचे चौकी प्रभारी चंद्रभान सिंह ने घायल को उपचार के लिए चोपन सीएचसी भेज दिया।घटना में शामिल वाहन फरार हो गया।

Post A Comment: