पलटन साहनी


बिहार राज शिक्षक संघर्ष समन्वय  समिति के आवाहन पर रोसड़ा प्रखंड शिक्षकों के द्वारा एक दिवसीय धरना प्रदर्शन
कार्यक्रम रोसड़ा परिसर में संपन्न हुआ जिसके अध्यक्षता में रणवीर राय तथा संचालन अशोक कुमार साह ने किया सभा को संबोधित करते हुए प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष मणिकांत गिरी ने कहा कि सभी शिक्षकों को एक समान वेतन नहीं देना शिक्षकों पर  जनन्य अत्याचार है  इसे हर हाल में सभी नियोजित शिक्षकों को पूर्ण वेतनमान एवं समान सेवा देना होगा जिला अध्यक्ष टीईटी उत्तीर्ण  नियोजित शिक्षक संघ के सचिव प्रशांत कुमार सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि पूर्व से नियोजित ऐसे प्रशिक्षित शिक्षक जो 2 वर्ष तक ग्रेड पे से वंचित रखा जाता है और वह शिक्षण पुनः उच्च माध्य विद्यालय / माध्यमिक विद्यालय में  नियोजित हो जाता  है तो प्रशिक्षित होने के बाद भी दोबारा  ग्रेड पे से वंचित  होना पड़ता है जिसे हर हाल में दूर करना होगा शमशेर अहमद खां अपने संबोधन   नियोजित शिक्षक  को पीएफ एवं अन्य सुविधाओं से वंचित रखने से सरकार पर निशाना साधा  रणधीर कुमार बिहार सरकार के नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा की पटना में यह शिक्षक के लाठीचार्ज एवं उत्पीड़न  जो किया है   शिक्षकों के साथ अन्याय हुआ है इस मौके पर उपस्थित कुमारी पुष्पा ,श्रुति कुमारी ,शशि बाला जी ,सुधीर कुमार सिंह ,असार राजा ,गौतम राज ,संजीव कुमार, शंभू झा, सहित दर्जनों  शिक्षक  उपस्थित थे।

 

खानपुर,प्रखंड संसाधन केंद्र,खानपुर के परिसर में आज विहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति के आह्वान पर प्रखंड के शिक्षकों का आक्रोश पूर्ण धरना प्रदर्शन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता आमोद कुमार ने की जबकि संचालन लाल बाबू ने किया।
धरना को संबोधित करते हुए शिक्षकों ने कहा कि हमारी माँग है सरकार हमे सामान काम समान वेतन दें,पुरानी पेंसन योजना लागू करें, पुराने समय में मिलने वाली अनुकम्पा का लाभ मिले,सेवा शर्त लागू करें, ग्रुप बीमा एवं समान भविष्य निधि का लाभ दें,पिछले दिनों पटना में निर्दोष शिक्षकों पर से झूठा मुकदमा वापस लें।
धरना के माध्यम से अपनी सात सूत्री मांगों का ज्ञापन प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी लक्ष्मी कुमारी को सौंपा गया और अनुरोध किया गया है कि सरकार को अवगत करा दिया जाय।
कार्यक्रम में श्याम कुमार पांडेय,विपिन कुमार ठाकुर,शशिचन्द्र भूषण,कृष्ण चंद्र झा,गणेश प्रसाद,उमेश दास, किरण,मो जाहिद,राजीव कुमार झा,तेज नारायण राय,नईमुन नशा,देशांतरी कुमारी, चंद्र प्रभा कुमारी, कमलमुखी कुमारी आदि उपस्थित थे।

Post A Comment: