पुलिस ने दो हीरोइन तस्कर को गिरफ्तार कर के जेल भेजा


अनिल कुमार अग्रहरि की रिपोर्टिंग खबर डाला से


( सोनभद्र डाला ) पुलिस अधीक्षक के दिशा निर्देशन में मादक पदार्थ के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में डाला पुलिस ने शुक्रवार की सुबह करीब 5:00 बजे  दो हीरोइन तस्कर को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार करके जेल भेज दिया प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार को पुलिस को सूचना मिली कि डाला के सेवासदन लंगड़ा मोड़ के पास एक युवक हीरोइन बेचने की फिराक में खड़ा है वहीं सूचना के आधार पर पुलिस ने युवक की तलाशी लेने पर 52 ग्राम हीरोइन के बरामद हुआ पकड़े गए हीरोइन की अंतरराष्ट्रीय कीमत  पांच लाख 20 हजार बताई गई वही डाला चौकी प्रभारी चंद्रभान सिंह ने प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि जल्द ही बड़े कारोबारी को बेनकाब किया जाएगा जानकारी के अनुसार डाला क्षेत्र के विभिन्न दोनों में मादक पदार्थ की खरीद बिक्री होने की वजह से शिकायतें लगातार बढ गई हैं जिसको लेकर चौकी प्रभारी ने टीम का गठन किया जिसका नेत्रत्व उन्होंने स्वम संभाल रखा था शुक्रवार किस वन करीब 5:00 बजे गश्त के दौरान मुखबिर के द्वारा सूचना मिली की दो युवक हीरोइन बेचने की फिराक में लंगड़ा मोड़ के पास खड़ा हैं जैसे पुलिस पहुंची वह दोनों भागने लगे वही डाला चौकी प्रभारी  एवं सिपाही  ने दौड़ाकर पकड़ लिया पकड़ने के दौरान युवक की तलाशी लेने पर 52 ग्राम हेरोइन बरामद किया चौकी लाकर कड़ाई से पूछताछ के दौरान पकड़े गए युवक अपना नाम सोनू( 24) वर्ष पुत्र साकिर अली निवासी चोपन बैरियर के पास 30 ग्राम वह दूसरे युवक राहुल पनिका (22) साल पुत्र धीरेंद्र निवासी पर सोई के पास 22 ग्राम हीरोइन बरामद हुआ पकड़े गए युवक को एन डी पी एक्ट के  धारा 8 / 21 के तहत मुकदमा पंजीकृत करके जेल भेज दिया गया

Post A Comment: