प्रखंड मुख्यालय परिसर में शनिवार को बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति के आह्वान पर अपनी सात सूत्री मांगों को लेकर प्रखंड के सभी शिक्षकों ने एक बैनर तले धरना प्रदर्शन किया। शिक्षकों की मुख्य मांग थी कि नियोजित शिक्षकों को पुराने नियमित शिक्षकों की तरह वेतन सेवा सर्त एवं समान सुविधा देने तथा पुरानी पेंशन नीति को लागू करने सहित सात सूत्री मांगों के समर्थन के जोरदार संबोधन किया। सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि जब तक सरकार नियोजित शिक्षकों को पुराने नियमित शिक्षकों की तरह सेवा शर्त वेतनमान एवं अन्य सुविधा प्रदान नहीं करती तब तक शिक्षकों का यह आंदोलन चरणबद्ध तरीके से जारी रहेगा। 17 अगस्त को जिला मुख्यालय एवं 5 सितंबर को पटना के गांधी मैदान में मुंह पर काली पट्टी बांध कर घरना प्रर्दशन का निर्णय लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व बीआरपी बालमुकुंद सिंह ने की तथा मंच संचालन जिला सदस्य नंदकिशोर यादव ने किया, इस धरना कार्यक्रम को बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ मूल के अध्यक्ष विकेश कुमार सिंह, सत्यनारायण आर्य, हीरालाल साह, पारसनाथ महाराज, प्रदीप कुमार, दिनेश प्रसाद सिंह, मदन कुमार, प्रमोद सिंह, लोकेश नाथ, उमेश राय,राज कुमार राय, बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ के प्रखंड अध्यक्ष कुवंर कन्हैया सिंह, मनोज कुमार सहनी, शशीकांत सिंह, शिक्षक संघ के संतोष सिंह, टीपू चौधरी, सुदेश राम, रामनाथ पंडित, शशी कुमार, नंदन राम, सहित अन्य संबोधित किया, मौके पर टुनटुन कुमार, धर्मेंद्र कुमार, राम अशीष सहनी, पवन कुमार सिंह, मोहम्मद शमीम अख्तर, मोहम्मद शकील आजाद, कैसर जहां, शिव कुमार सिन्हा, राधा कृष्ण सिंह, रामनरेश आजाद, मोहन पंडित, बिहारी दास, नीलू कुमारी, रंजू कुमारी, सुधा कुमारी, सावित्री कुमारी, विभा कुमारी नगीना, मथुरा करकट्टा, आरती कुमारी,उषा कुमारी, फु

Post A Comment: