हर्ष राज की रिपोर्ट खगड़िया
मृतक का पहचान महद्दीपुर निवासी अर्जुन साह के 30 बर्षीय पुत्र मुन्ना कुमार के रूप में हुई,
मिली जानकारी के अनुसार मुन्ना साह आज सावन के तीसरी सोमवारी को नाग पंचमी के दिन अगुवानी से जल लेकर महद्दीपुर के भोला स्थान में जल चढा कर घर आया। उसके बाद मुन्ना साह अपना किराना की दुकान को खोल कर झाड़ू लगा रहा था झाड़ू लगाने के क्रम में बिशेला सांप ने काट लिया। आनन फानन में परिजन ने रेफरल अस्पताल जमालपुर गोगरी ले गया,जहां डॉक्टर ने मुन्ना की गंभीर हालत को देखते हुए खगरिया रेफर कर दिया।खगरिया ले जाने के दौरान रास्ते मे ही मुन्ना की मौत हो गईं।तब मृतक को लेकर परिजन बेलदौर के तिलाठी में झार फुक करने के उद्देश्य से मंदिर में ले गए । मृतक आपने पीछे तीन छोटे छोटे बच्चे दो पुत्री एक पुत्र छोड़ गये। पसराहा थाना प्रभारी अभय कुमार तिवारी ने बताया कि शर्प दंश से मौत की सूचना मिली है, परिजन अभी मृतक को लेकर तिलाठी गये हैं।मृतक के आने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए खगड़िया सदर अस्पताल भेजा जाएगा।


Post A Comment: