भिरार में आग लगने से गंगा शर्मा के घर जलकर राख

समस्तीपुर जिले के सिंघिया प्रखंड अंतर्गत सालेपुर पंचायत के भिरार गांव के वार्ड नंबर 12 में स्थित गंगा नारायण शर्मा के घर में शॉर्ट सर्किट से बीती रात करीब 12:00 बजे में आग लगने घर जलकर राख हो गया फूस का घर होने के कारण ग्रामीणों ने मिलकर जल्द ही आग पर काबू पा लिया। परंतु घर सहित सारा सामान जलकर राख हो गया। वही गंगा नारायण शर्मा से मिली जानकारी के अनुसार 5 बोरी मकई का,6 बोरी गेहूं का,20kg आटा,25kg चावल,दाल एवं एक बैग में रखा कपड़ा और 8 हजार नकद राशि भी जल गया। गंगा नारायण शर्मा ने अंचलाधिकारी  को इस घटना की सूचना दिए। लेकिन खबर लिखे जाने तक कोई भी पदाधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे थे।  

Post A Comment: