बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति सिंघिया के तत्वावधान में BRC सिंघिया में कृष्ण कुमार सिंह की अध्यक्षता में प्रखंडाधीन शिक्षकों की सभा आयोजित की गई। जिसमें आगामी 17 फरवरी से होने वाले महाहड़ताल एवं पूर्ण तालाबंदी को शत प्रतिशत सफल बनाने का रूप-रेखा तय किया गया । प्रदेश कमेटी द्वारा लिए गए निर्णय के आलोक में BRC सिंघिया से प्रखंड मुख्यालय तक मशाल जुलूस निकालकर आंदोलन का आगाज किया गया । सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि हड़ताल अवधि में सभी शिक्षक वीक्षण,मूल्यांकन,बीएलओ कार्य सहित सभी प्रकार के शैक्षणिक एवं गैरशैक्षणिक कार्य से अलग रहेंगे । साथ हीं सभी शिक्षक 17 फरवरी से हड़ताल टूटने तक नियमित रूप से brc प्रांगण में आयोजित धरना कार्यक्रम में उपस्थित होकर अपना उपस्थिति दर्ज करेंगे ।मौके पर राजेश कुमार राजू ,मनोज साफी,tet अध्यक्ष मनोज सिंह,धीरज, सीताराम गिरी,नवीन साफी,गणेश कमती,जाकिर,रामरतन यादव,राजकमल,राजीव कुमार,गोपाल सिंह,संजय पासवान,रणविजय प्रसाद,सुनील कमती,रंजन कुमार सिंह,कुंदन सिंह,अविनाश रंजन,शिवशंकर अरुण,मिथलेश कुमार,राकेश कुमार सिंह,लालचंद पंडित,अरुण कु०अरूण,अनिल यादव,अमरजीत माझी,रामबालक पासवान,अरुण महतो,रंजन मुखिया,मोहन,मदन,अशोक ,सहित भारी संख्या में शिक्षक मौजूद थे ।



Post A Comment: