हरदा 10 फरवरी 2020/इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विष्वविद्यालय के अंतर्गत 10 फरवरी 2020 को स्वामी विवेकानंद शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय हरदा में एक दिवसीय सेमीनार का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डाॅ. स्मृति गार्गव, क्षेत्रीय सहायक निर्देषक, इग्नू, अध्यक्ष डाॅ. पी.सोनी, इग्नू के समन्वयक एवं प्रषासकीय अधिकारी श्री व्ही.के. विछोतिया, व्यक्तित्व विकास प्रकोष्ठ प्रभारी डाॅ. दीपिका सेठे द्वारा माँ वीणावादिनि माँ सरस्वती एवं तुलसीदास जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्जवलित कर विधिवत प्रारंभ किया। इस अवसर पर डाॅ. दीपिका सेठे ने मध्यप्रदेष शासन उच्च षिक्षा विभाग के व्यक्तित्व विकास प्रकोष्ठ पर प्रकाष डाला, श्री व्ही.के. विछोतिया ने इग्नू द्वारा संचालित पाठ्यक्रमों की जानकारी प्रदान करते हुए कहा कि 298 पाठ्यक्रमों में से 175 पाठ्यक्रमों में एस.सी. एस.टी. के विद्यार्थियों को निःषुल्क प्रवेष प्रदान किया है। प्रभारी प्राचार्य डाॅ. पी.सोनी ने कहा की इग्नू जन-जन का विष्वविद्यालय है एवं इग्नू की स्थापना से जिले की विद्यार्थियों को लाभ प्राप्त होगा। डाॅ. मीना राठौर ने इग्नू की प्रवेष प्रक्रिया जी जानकारी दी । मुख्य अतिथि डाॅ. गार्गव ने कहा की इग्नू मानव संषाधन विकास मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा संचालित है जिसकी स्थापना सन् 1985 को हुई जिसका मुख्य उद्देष्य विद्यार्थियों का व्यक्तित्व विकास कर रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रम न्यूनतम शुल्क में प्रदान करना है । इग्नू एस.सी. एस.टी. वर्ग के विद्यार्थियों को निःषुल्क प्रवेष प्रदान करता है, इस दौरान उन्होने विद्यार्थियों के प्रष्नों का जबाव भी दिये । अंत में श्रीमती सविता शुक्ला ने आभार व्यक्त किया तथा संपूर्ण कार्यक्रम का सफल संचालन श्री बसंत सिंह राजपूत ने किया।

सुनील राजपूत ब्यूरो चीफ हरदा

Post A Comment: