सुपर स्‍टार खेसारीलाल यादव की फिल्‍म मेहंदी लगाके रखना 3’ का पहला गाना हुआ वायरल
होली से पहले दर्शकों पर निर्माता निशांत उज्‍जवल की भोजपुरी फ़िल्म मेहंदी लगाके रखना 3’ के गाने का रंग चढ़ने लगा है। यही वजह है कि गाना ’ओठवा से मधु चुए, वायरल हो गया है। इस गाने को अब तक 3,122,267 व्‍यूज मिल चुका है। इस गाने को खुद खेसारीलाल यादव और खुशबू जैन ने गाया है। लिरिक्‍स अजीत हलचल ने तैयार किया हैजबकि फिल्‍म के निर्देशक और प्रख्‍यात संगीतकार रजनीश मिश्रा ने इस गाने को कंपोज किया है।  
फ़िल्म मेहंदी लगाके रखना 3’ के पहले गाने को मिली सफलता पर निर्माता निशांत उज्‍जवल ने भोजपुरी ऑडियंस को धन्‍यवाद कहा। उन्‍होंने कहा कि जिस तरह फिल्‍म के पहले पार्ट के तमाम गाने सुपर डूपर हिट थेउसी तरह इस फिल्‍म के सभी गाने ब्‍लॉक बस्‍टर होने वाले हैं। इसकी शुरूआत गाना ओठवा से मधु चुए’ हो चुकी है। वहींनिर्देशक रजनीश मिश्रा ने कहा कि जिस तरह दर्शकों ने फिल्‍म के ट्रेलर को प्‍यार दिया और अब गाना भी उनको पसंद आ रहा है। हमें उम्‍मीद है फिल्‍म भी सुपर हिट होगी।

रजनीश मिश्रा ने कहा कि फ़िल्म मेहंदी लगाके रखना 3’ एक बार फिर से उन दर्शकों को सिनेमाघरों की ओर लेकर आयेगीजो अब भी फिल्‍म देखने बाहर नहीं निकल रहे। खासकर महिलाओं को एक बार फिर हमारी फिल्‍म खूब पसंद आयेगी। आने वाले दिनों में एक – एक कर फिल्‍म के गाने रिलीज होंगे। इसके बाद हम फिल्‍म का रिलीज डेट भी अनाउंस करेंगे।    

गौरतलब है कि यशी फिल्‍म्‍सअभय सिन्‍हा और ईज माय ट्रिप डॉट कॉम प्रस्‍तुत और रेणु विजय फिल्‍म्‍स  इंटरटेंमेंट बैनर तले बनी भोजपुरी फ़िल्म मेहंदी लगाके रखना 3’ के निर्माता निशांत उज्‍जवल और लेखकसंगीतकार और निर्देशक रजनीश मिश्रा हैं। फिल्म में खेसारीलाल यादव और सहर के अलावा ऋतु सिंहआम्रपाली दुबेश्रद्धा नवलमनोज सिंह टाइगरबृजेश त्रिपाठीरोहित सिंह मटरूनीलकमलमहेश आचार्यअमित शुक्‍लानिशा झामहनाज श्राफसूर्या द्विवेदी और उदय तिवारी भी हैं। प्रोजेक्‍ट डिजाइनर अनंजय रघुराज और पीआरओ रंजन - सर्वेश हैं। छायांकन आर आर प्रिंसएक्‍शन हीरा यादवकोरियोग्राफी रिकी गुप्‍तासंजय कोर्वेसंजीव शर्मा और कार्यकारी निर्माता अनिल कुमार सिंह व सुरेंद्र कुमार हैं।

Post A Comment: