महाशिवरात्रि के अवसर पर कलश यात्रा निकाली गई और अष्टयाम शुरू किया गया
मुजफ्फरपुर मनियारी के बसौली व जगदीशपुर गांव में मंगलवार को कलश यात्रा के साथ अष्टयाम शुरू हो गया। बसौली में बाबा जंगलेश्वर शिव मंदिर से 101 कन्याओं ने कलश यात्रा निकाली। कदाने नदी से जलबोझी कर कन्याओं ने कलश को यज्ञ स्थल पर पहुंचाया। यहां आचार्य भोला झा ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलश स्थापना कराया। इसके साथ ही चार दिवसीय शिवधुन अष्टयाम शुरू हो गया। इससे पूर्व मुखिया विनीता कुमारी व मुखिया प्रतिनिधि शंकर कुशवाहा ने गांव के सैकड़ों वृद्धों व अष्टयाम मंडली के 26 लोगों को धोती-गमछा देकर सम्मानित किया।


Post A Comment: